खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र तनुज राणा का चयन राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुआ है। स्पर्धा 16 से 20 दिसंबर तक झुंझुनूं (राजस्थान) में होगी।
विज्ञापन
तनुज इससे पूर्व भी अंडर-17 और अंडर 19 राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडे ने तनुज को बधाई देते हुए उसे विद्यालय की खेल परंपरा की सशक्त उपलब्धि बताया। यहां शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल कुमार राठौर, पूजा भट्ट, योगेंद्र सिंह आदि ने शुभकामनाएं दीं।