फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा रेलवे क्रासिंग हाल्ट का भूमि पूजन

Fri, 01 May 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित रुद्रपुर-हल्द्वानी रेलवे क्रासिंग पर टांडा हाल्ट निर्माण का भूमि पूजन बृहस्पतिवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ। छह माह में हाल्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। हाल्ट बनने के पश्चात काशीपुर, बाजपुर, जसपुर और रामनगर के लोग यहां ट्रेनों से उतर कर रुद्रपुर, हल्द्वानी एवं पंतनगर की यात्रा कम समय एवं कम खर्च में कर सकेंगे। काशीपुर-हल्द्वानी के बीच की दूरी 20 किमी कम हो जाएगी। साथ ही लोगों को रुद्रपुर-काशीपुर आने जाने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग 74 के अलावा एक और विकल्प मिल जाएगा। भूमिपूजन के मौके पर केशव पासी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे आर एस सोलंकी, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एके मिश्रा, टिकट निरीक्षक सुरेश शर्मा,  खंड विकास सहायक अभियंता ग्राम विकास अभिकरण कमल सिंह वर्मा, अपर सहायक ग्रामीण अभियंता हेमंत जोशी, ज्ञानी हरदयाल सिंह, सुशील सिंघला, वीर सिंह चौधरी, यशपाल राजहंस, ग्राम प्रधान पान सिंह, सुबोध गुप्ता, सतीश गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें