शक्तिफार्म। सुरेंद्र नगर में आयोजित नेताजी सुभाष नाइट फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टनकपुर ने रविंद्र नगर की टीम को 3-1 से हराया। शुरुआती गोल दागने वाले टनकपुर के मोहित को प्लेयर फ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
रविवार रात को खेले गए मैच के शुरुआती 20 सेकेंड में टनकपुर की टीम के मोहित ने गोल किया। इसके बाद मन्नत और प्रांजल ने एक-एक गोल कर टनकपुर को पहले हाफ में तीन गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रविंद्र नगर के कृष ने एकमात्र गोल किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मैच का शुभारंभ किया।
मैच में अखिलेश मंडल, अमित वैद्य व सूरज रैफरी, सुनील सरकार, सुमित मंडल व कानू सरकार कमेंट्रेटर और समीर साना स्कोरर रहे।