फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर केस दर्ज करें : एसएसपी

Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की गश्त कराने के साथ ही पिकेट, चीता आदि ड्यूटियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक महीने में बेहतर कार्य करने वाले 29 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



शनिवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आम जनता से मधुर व्यवहार बनाएं। पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में शतप्रतिशत कार्रवाई करें। उन्होंने थाना प्रभारियों को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीओ, थाना और शाखा प्रभारियों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने, नाबालिगों के वाहन चलाने और तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। नशे और साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाएं। उन्होंने सम्मेलन कर कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। वहां एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें