खटीमा तहसील में धरना देते तीन तहसील कर्मी।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। वर्षों से तहसील में जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं निजी कर्मचारियों को हटाने की मांग के लिए तीन कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार से इन कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को धरनारत रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश साहा, नायब नाजिर हरेंद्र कुमार और पेशकार संत कुमार ने कहा कि उन्हें शासन-प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। हमें शिकायत उनसे है जो पिछले 20 सालों से तहसील में जमे हुए हैं। आरोप लगाया कि इन लोगों ने तहसील में निजी लोगों की तैनाती अवैध रूप से की है। मामले में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि मांगों से शासन को अवगत करा दिया गया है। कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे के तहत वेतन कटेगा।