फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तहसील दिवस में क्यों नहीं आए कारण बताओ

Tue, 03 Oct 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में तहसील दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम उदयराज सिंह। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। श्री रामभवन धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम उदयराज सिंह ने समस्याओं को सुना। 155 शिकायत दर्ज हुई जिसमें से 106 का निराकरण मौके पर ही किया गया। तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण सहित तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तहसील दिवस में अधिकतर समस्याएं पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, अतिक्रमण, जमीन संबंधित रहीं।
विज्ञापन

तहसील दिवस में सरदार भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह ने ग्राम मडैय्या हट्टू में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगवाने की मांग की। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम पठान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, विद्युतीकरण, शिक्षा की समस्याएं रखीं। विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी ने जंगलात के नजदीक बसे ग्रामवासियों को जालौनी लकड़ी दिलाने, बौर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने, नदी से ग्रामीणों को मकान निर्माण के लिए रेत की सुविधा देने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ता अरुण कुमार यादव ने ज्ञापन सौंपकर नौकरियों में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत देने की मांग की। सभासद प्रेमावती ने बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि देने, व्यापारियों ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह चौक ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की पार्किंग हटाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता अमित सैनी ने ओवर ब्रिज पर सर्विस रोड, खाली प्लाटों के जलभराव पर कार्रवाई करने, समाजसेवी धर्मपाल बंसल, पूर्व प्रधान लियाकत अली ने ओवर हेड टैंक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की समस्या को रखा।
विज्ञापन

संचालन बीडीओ जसवीर सिंह ने किया। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे। वहां एसडीएम आरसी तिवारी, सीईओ आरसी आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन निरूद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, कमल भट्ट, बिटटू चौहान, गौरव शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, कैलाश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
काशीपुर में रखी गईं 11 शिकायत
काशीपुर। तहसील दिवस में एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि विवाद संबंधी अधिक मामले आए। इसके अलावा प्रमाण पत्रों, राशनकार्ड की भी समस्याएं। तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में 11 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद की थीं। दो मामले लगभग 30-40 साल पुराने थे। जिसमें दोनों पक्षों को बुला कर वार्ता के बाद ही समस्या का निस्तारण होगा। इसके अलावा कई लोगों ने निजी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई है। जिनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें