फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल चालक की मौत

Tue, 03 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम बरखेड़ा पांडे हाल नगर के सिद्दीकी मार्केट निवासी मोहम्मद शरीफ (55) बाइक से किलावली स्थित फार्म से काशीपुर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बैलजुड़ी के पास नया ढेला पुल पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोहम्मद शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उनके तीन बेटे हैं और सभी विवाहित हैं।

बाजपुर के गांव चकरपुर में पंखे से लटका मिला युवक

बाजपुर। गांव चकरपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक प्लास्टिक की रस्सी से पंखे में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव चकरपुर निवासी सचिन (25) मंगलवार को अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर भाभी मधुवती ने खिड़की से देखा तो उसे पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सचिन को पंखे से उतारा, तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सचिन की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। दो दिन पहले वह अपनी पत्नी शीतल को काशीपुर के गांव गिन्नीखेड़ा स्थित मायके छोड़कर आया था। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ दिनों से सचिन मानसिक तनाव में था। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की पुष्टि होगी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें