रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर की ओर से जिले में 30 वर्ष से ऊपर खिलाड़ियों के लिए टी-20 सर्विसेज/ कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन दो फरवरी से हो रहा है। प्रतियोगिता में सरकारी विभाग, कंपनी, व्यापार मंडल, पंजीकृत सोसायटी और क्लब की टीम में प्रतिभाग कर रही हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए 10 क्रिकेट टीमों ने इच्छा जाहिर की है। इसमें आईजीएल काशीपुर, मिंडा रुद्रपुर, लुमिनस रुद्रपुर, सिडकुल एमेच्योर वेलफेयर सोसाइटी, सिंह ट्रेडर्स काशीपुर, व्यापार मंडल काशीपुर, एसीसी रुद्रपुर, प्रकाशन पैकेजिंग रुद्रपुर, ओमेक्स सोसायटी रुद्रपुर की टीम शामिल है। प्रतियोगिता कलर ड्रेस में व्हाइट गेंद से खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता को कराने का मुख्य उद्देश्य शारीरिक कार्य क्षमता को बढ़ाना और शारीरिक रूप से फिट रहना है।