फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिस्टम की लापरवाही ने खिलाड़ियों के सपनों को रौंदा

Mon, 21 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टेडियम में खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सीएम की रवानगी के समय एथलेटिक्स ट्रैक पर वाहन दौड़ा दिए गए। इनके पहियों के नीचे न सिर्फ ट्रैक बल्कि खिलाड़ियों के सपने भी बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से वह कार से कुंडेश्वरी रोड स्थित एक पैलेस में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद स्टेडियम से हेलिकॉप्टर में बैठकर देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के वाहन जमकर एथलेटिक्स पर दौड़ाए गए। इससे ट्रैक जगह-जगह धंस गया। जिस ट्रैक पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के एथलीट पसीना बहाते हैं अब वहां गड्ढों में गिरकर खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि जिम्मेदार सिंथेटिक ट्रैक तो बनवा नहीं पा रहे और बने-बनाए ट्रैक को भी खराब करने में लगे हैं।
कोट:
वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुए एथलेटिक्स ट्रैक को ठीक कराया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें