दिनेशपुर। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति की ओर से 10 मई को कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर का 165वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रवि सरकार ने बताया कि विद्यासागर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विचार गोष्ठी के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें स्कूली बच्चों एवं स्थानीय और बाहरी कलाकारों की ओर से रविंद्र संगीत, गीत, नृत्य, कविता आवृति, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। संवाद