फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइप मशीन सप्लाई करने वाली संस्था खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें

Fri, 13 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंजाबाग रोड स्थित एक व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर स्वाइप मशीन की सप्लाई करने वाली संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उसने कहा है कि स्थानीय बैैंक के सहयोग से उसके प्रतिष्ठान पर स्वाइप मशीन लगी है लेकिन कार्ड स्वाइप करने के बाद खाताधारक के खाते से पैसे कट रहे हैं जबकि एक माह से प्रतिष्ठान के खाते में कोई क्रेडिट नहीं हुआ है। स्वाइप मशीन संस्था रुपए ट्रांसफर को प्रक्रिया में बता रही है।

व्यापारी दीपक जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि नोटबंदी के चलते शुरू की गई कैशलेस भुगतान सेवा के तहत उन्होंने कॉरपोरेशन बैंक की स्थानीय शाखा के सहयोग से आठ दिसंबर 2016 को स्वाइप मशीन लगायी गई है। जिसके बाद कार्ड से पेंमेंट करने वाले ग्राहकों का कार्ड स्वाइप कर भुगतान लिया जा रहा है। यह भी बताया कि कार्ड स्वाइप करने के बाद ग्राहक के खाते से पैसे कट जा रहे हैं लेकिन पिछले एक माह से भी अधिक समय के बाद प्रतिष्ठान के खाते में कोई पैसा क्रेडिट नहीं हुआ है जो लगभग 42 हजार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा है कि बैंक अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्होंने मशीन डिस्ट्रीब्यूटर्स अथवा कंपनी से बात करने को कहा गया। पीड़ित जोशी ने बताया कि इस संबंध में कंपनी से बात करने पर बताया गया कि ट्रांजेक्शन प्रोसेस में है। पीड़ित ने पुलिस ने इस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें