रुद्रपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ स्पर्धा का शुक्रवार को समापन किया गया। विजेताओं को जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली व दिनेश सिंह ने पुरस्कार वितरण कर शुभकामनाएं दी। आठवें दिन अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों की कराटे व बॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, विक्रांत चौधरी, सरस्वती पॉल, प्रीति चिल्लाना, नीरजा चौधरी, एचएच भंडारी आदि थे।
अंडर-14 बालिका वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा के परिणाम
रुद्रपुर। 36-38 किलो वर्ग में काशीपुर की यशस्वी तो 38-40 किलो में काशीपुर की रितु ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40-42 किलो में खटीमा की साक्षी, 42-44 किलो में रुद्रपुर की डॉली तो 44-45 किलो में काशीपुर की अनन्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। 46-48 किलो में काशीपुर की निशा, 50-52 किलो में काशीपुर की सिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद
अंडर-14 बालिका के कराटे के परिणाम
रुद्रपुर। -35 किलो में खटीमा की प्राप्ति नेगी प्रथम, प्लस 35 किलो में खटीमा की पावनी थापा ने तो -40 किलो में रुद्रपुर की आरोही उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्लस 40 में रुद्रपुर की दिव्यांशी भट्ट, -45 किलो में खटीमा की साक्षी भंडारी तो प्लस 45 किलो में खटीमा की कनिका ने अव्वल रहीं। वहीं -50 किलो में खटीमा की शीतल अधिकारी ने प्रथम स्थान पाया। संवाद
अंडर-17 बालिका वर्ग के बॉक्सिंग के परिणाम
रुद्रपुर। 44-46 किलो में काशीपुर की अनम, 46-48 किलो में काशीपुर की जैनब तो 48-50 किलो में रुद्रपुर की पवनप्रीत ने प्रथम स्थान पाया। 52-54 किलो में रुद्रपुर की शिखा, 54-57 किलो में रुद्रपुर की डिंपल तो 57-83 किलो में काशीपुर की अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग के बॉक्सिंग के परिणाम
रुद्रपुर। 46-48 किलो में काशीपुर की स्वाती, 48-51 किलो में रुद्रपुर की वंशिका तो 54-57 किलो में रुद्रपुर की कृपा पाल ने प्रथम स्थान पाया। वहीं 64-69 किलो में रुद्रपुर की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। संवाद
-