रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 24 में शुक्रवार रात नवविवाहिता सुमन (24) की संदिग्ध मौत हो गई। दो माह पहले ही उसकी शादी राकेश कोली से हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर शहर के रम्पुरा के वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। सुमन (24) की शादी महज दो माह पहले राकेश कोली से हुई थी। बेटी की मौत की खबर शनिवार सुबह मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। मृतका के पिता मदन लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मदन लाल ने बताया कि शादी के बाद से ही सुमन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सके। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
शादी को सात साल से कम समय होने के कारण पुलिस ने एसडीएम रुद्रपुर को सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार दिनेश कुटोला मोर्चरी पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।