सिडकुल में एक ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 18 अगस्त को वह संजय वन गया था, जहां उसने संदिग्ध पदार्थ का सेवन किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 19 अगस्त सुबह उसकी मौत हो गई।
सिडकुल में ठेकेदारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 18 अगस्त को संजय वन गया था। परिजनों के अनुसार वहां संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। साथियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे किच्छा रोड ले जाया गया, जहां 19 अगस्त सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कैलाश चंद्र पुत्र हरिदत्त, निवासी डानपरेवा, कोटाबाग, कालाढूंगी, नैनीताल, हाल निवासी शांति कॉलोनी, वार्ड नंबर 32, रुद्रपुर के रूप में हुई। बगवाड़ा पुलिस चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी और ललित मोहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।