फोटो । मृतक अनीस अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। एक युवक ने छत के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पूर्व लिखें सुसाइड नोट में अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तथा अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार उन्हें ठहराया है। ग्राम भगवंतपुर निवासी अनीस अहमद 28 वर्ष के पिता नियाज उद्दीन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके 3 पुत्र दो पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो गई है । मृतक अपने बहन भाइयों में सबसे छोटा था । वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। बुधवार की प्रातः 5 बजे उसके पिता तथा मोहल्ले वालों ने खिड़की से उसके शव को पंखे से झूलता देखा। जिससे ग्राम में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सुसाइड नोट बरामद किया ग्रामीणों ने बताया मृतक की शादी 27 मार्च 2019 को ग्राम राजपुर में हुई थी । किन्ही कारणों के चलते पति पत्नी में विवाद रहता था । एक पखवारा पूर्व उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को जबरदस्ती बुलाकर ले गए घटना का समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी। मृतक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। 22 मार्च को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए थे । उस समय वह ग्राम में ही अपनी किराने की दुकान पर था। उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी को तथा अलमारी में रखे 5 लाख रुपए अपने साथ ले गए। एसएस आई ललित जोशी ने बताया की घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।