फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को संभाल नहीं पा रही है। यूथ कांग्रेस के बाद अब कांग्रेस में भी इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस में बेहद सक्रिय रहने वाले जिला महासचिव सुशील गाबा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत करार दिया है। उन्होंने राजनीति की बजाय अपना समय परिवार और कारोबार को देने की बात की है। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस में चल रही रार से गाबा को भी टीस थी।
छात्र राजनीति में सुशील गाबा की लंबे समय से सक्रियता रही है। तमाम छात्र आंदोलनों की अगुवाई करने के साथ ही वे रक्तदान, डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान, रामलीला अभिनय के साथ ही कोरोना काल में भी लोगों की सेवा में जुटे रहे। विधानसभा, निकाय, पंचायत के साथ ही वे छात्रसंघ चुनाव में भी पूरी शिद्दत के साथ जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुशील ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू को निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनकी ओर से अचानक उठाए गए कदम ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सकते में ला दिया है। रुद्रपुर में कांग्रेस की सियासत में उनकी मजबूत पकड़ भी थी। विधानसभा चुनावों से पहले यूथ कांग्रेस और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी से हो रहे इस्तीफे चुनाव में पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें