फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड लेखपाल संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने सुरजीत

Fri, 20 Sep 2024 06:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में आयोजित की गई। इस दौरान सुरजीत सिंह को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जिसपर स्थानीय इकाई के लेखपाल संघ के सदस्यों ने मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

संघ के तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद पाल की सेवानिवृत्ति के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह को लेखपाल संघ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। संघ के सदस्यों ने रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक के पद का विलय संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति एवं विरोध जताया। लेखपाल क्षेत्र का पुनर्गठन, हाईकोर्ट के कार्य से लेखपालों को मुक्त रखे जाने के संबंध में अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र के कामकाज के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने, पदोन्नति के पदों पर शीघ्र डीपीसी कराए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए हैं। संघ के सदस्यों ने सुरजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। यहां पर धीरेंद्र नेगी, धीरेंद्र तनवार, फरहाना परवीन, रवीश मोहन, दीपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें