फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल सीट से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाने की मांग

Thu, 07 Feb 2019 12:45 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैनीताल लोकसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यदि प्रियंका यहां से चुनाव लड़ती है तो उत्तराखंड और इससे सटी यूपी की कई सीटों को कांग्रेस को अजेय बढ़त मिल सकती है।        
विज्ञापन

बुधवार को द्रोण सागर रोड स्थित नवचेतना भवन में आयोजित बैठक में अधिकतर कार्यकर्ताओं का कहना था नैनीताल संसदीय  सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है।  विकास पुरुष एनडी तिवारी, पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने लंबे समय तक इस सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। कई कार्यकर्ता पूर्व सांसद बाबा के नाम पर सहमत थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस सीट से प्रियंका चुनाव लड़तीं हैं तो उत्तराखंड के साथ ही उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस को फायदा मिलेगा। प्रियंका के चुनाव न लड़ने की दशा में पूर्व सांसद बाबा, पूर्व सांसद डॉ. पाल व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नामों पर चर्चा की गई। बैठक में किसी भी कार्यकर्ता ने लोस प्रत्याशी के लिए कोई और नाम नहीं सुझाया। कार्यकर्ताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि टिकट को लेकर जो हाईकमान का निर्णय होगा वही माना जाएगा। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, शिवनंदन अग्रवाल, अरुण चौहान, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, मुकेश मेहरोत्रा, शफीक अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, लता शर्मा, गीता चौहान आदि थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें