फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर जूनियर में सुनील और अमनदीप अव्वल

Fri, 15 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में प्रतियोगिता में दौड़ते बालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 ब्लॉक स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में आधा दर्जन विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ आरएस नेगी ने किया। किसान इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुती दी। 
विज्ञापन


किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी, जीबी पंत, उदयराज हिंदू इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज प्रतापपुर, राजकीय इंटर कालेज बांसखेड़ा, राइंका महुआखेड़ा गंज, जीजीआईसी, राउमावि ढकिया नंबर एक, आरएस ढिल्लो स्कूल के करीब 150 खिलाड़ियों ने दौड़, कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कालेज के सुनील, महादेव नगर के सुनील कुमार, बरखेड़ी के अमरजीत सिंह, बालिका वर्ग में कुंडेश्वरी किसान इंटर कालेज की अमनदीप कौर, जोशी मझरा राजकीय इंटर कालेज की वर्षा, महादेव नगर जनता इंटर कालेज की किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया है।

200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में प्रतापपुर के सोनू प्रथम, कुंडेश्वरी के राजू मुखर्जी द्वितीय, प्रतापपुर के रोहित ठाकुर तृतीय, बालिका वर्ग में कुंडेश्वरी की चांदनी प्रथम, जीजीआईसी की छाया द्वितीय, कुंडेश्वरी की सोनम तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में प्रतापपुर के हिमांशु प्रथम, उदयराज इंटर कालेज के अनिकेत चौधरी द्वितीय, कासिम ने तृतीय, बालिक वर्ग में जीजीआईसी काशीपुर की निशा प्रथम, प्रतापपुर की नगमा द्वितीय, प्रभजोत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर बालक वर्ग प्रतापपुर के शिवम प्रथम, रोहित ठाकुर द्वितीय, महादेव नगर के पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी की अमनदीप कौर प्रथम, जीजीआईसी काशीपुर की खुशबू द्वितीय, निशा कुमारी तृतीय स्थान, सीनियर वर्ग में जीजीआईसी काशीपुर की करिश्मा प्रथम, प्रतापपुर की समीना द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रही।  वहां पर प्रधानाचार्य चौधरी सुखपाल सिंह, अजय शंकर कौशिक, डॉ. किरन सिंह, ब्लॉक समन्वयक गौरव शर्मा, नवनीत चौधरी, अमित नारंग, पूनम रानी, सीमा जोशी, सरिता आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें