काशीपुर में वर-वधू को आशीर्वाद देती समिति पदाधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। मानव कल्याण महिला सुंदरकांड समिति ने एक निर्धन कन्या के विवाह में हजारों रूपये का सामान देकर पुण्य कार्य किया है।
शुक्रवार को चीमा चौराहा एक पेट्रोल पंप पास निवासी एक निर्धन व्यक्ति की कन्या का विवाह संपन्न हुआ है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। समिति के पदाधिकारियों ने कन्या के विवाह में दिवान बेड-गद्दा,1 एलसीडी टीवी, कपड़े, सोन-चांदी केआभूषण, एक ट्राली बैग, बर्तन, वर के लिए 1 सोने अंगूठी सहित अन्य सामान देकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समिति समय-समय पर निर्धन कन्या, कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के लिए कमरो का निर्माण, स्कूलों में बच्चों को फर्नीचर व अन्य सामग्री सहित कार्य करती रहती है। वहां पर समिति की सदस्य नीमा पांडेय, शुभा चतुर्वेदी, गायत्री द्विवेदी, शशि मल्होत्रा, काजल गिरी, इंदिरा सैनी, भावना खनुलिया आदि मौजूद थे।