काशीपुर बीआरसी में बीईओ को सम्मानित करते पदाधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का स्थापना दिवस जिला कार्यकारिणी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर मनाया।
शनिवार को बीआरसी स्थित केंद्र पर सक्षम की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी चौहान ने पदाधिकारियों के साथ कोरोना महामारी के दौरान ब्लॉक में शिक्षकों को अपने साथ लगाकर निर्भीक और ईमानदारी से क्षेत्र में राशन वितरित करवाने और नोडल अधिकारी रहे खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही गरीब और असहाय लोगों को खाने के पैकेट, सैनिटाइजर आदि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने पर आईजीएल कंपनी के मधुप मिश्रा और रात-दिन लोगों की सेवा में जुटे आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। वहां पर सक्षम सह प्रांत अनुसंधान प्रमुख सतीश चौहान, डॉ. प्रशांत सिंह, कृष्ण पाल सिंह, शांति देवी, कमल, गौरव पांड,े हिना शर्मा, करिश्मा पांडे, संतोष चौबे, नवीन आदि थे।