फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड समिति ने निर्धन कन्या का विवाह कराया

विज्ञापन
काशीपुर में वर-वधू को आशीर्वाद देती समिति पदाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। मानव कल्याण महिला सुंदरकांड समिति ने एक निर्धन कन्या के विवाह में हजारों रूपये का सामान देकर पुण्य कार्य किया है। शुक्रवार को चीमा चौराहा एक पेट्रोल पंप पास निवासी एक निर्धन व्यक्ति की कन्या का विवाह संपन्न हुआ है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। समिति के पदाधिकारियों ने कन्या के विवाह में दिवान बेड-गद्दा,1 एलसीडी टीवी, कपड़े, सोन-चांदी केआभूषण, एक ट्राली बैग, बर्तन, वर के लिए 1 सोने अंगूठी सहित अन्य सामान देकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समिति समय-समय पर निर्धन कन्या, कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के लिए कमरो का निर्माण, स्कूलों में बच्चों को फर्नीचर व अन्य सामग्री सहित कार्य करती रहती है। वहां पर समिति की सदस्य नीमा पांडेय, शुभा चतुर्वेदी, गायत्री द्विवेदी, शशि मल्होत्रा, काजल गिरी, इंदिरा सैनी, भावना खनुलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें