फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवंत आत्महत्या मामला : आईटीआई थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित, पैगा चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर

Mon, 12 Jan 2026 12:44 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

काशीपुर के सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद आईटीआई थानाध्यक्ष और दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 काशीपुर के सुखवंत आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला और दरोगा प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में पुलिस ने घोर लापरवाही और उदासीनता बरती।

विज्ञापन


प्रकरण में पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शेखर बनकोटी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को लाइन हाजिर किया।

बता दें कि बीते रविवार को किसान सुखवंत सिंह ने रविवार को गौलापार के एक होटल में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले वीडियो वायरल कर भूमाफिया पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें