फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मारपीट का वीडियो वायरल करने पर युवक ने खाया जहर

Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती, तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

काशीपुर। तीन लोगों ने मामूली विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। इन युवकों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
ग्राम करनपुर निवासी राजविंदर कौर पत्नी संदीप सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि एक जनवरी 2024 को उसके भाई का राहुल के साथ विवाद हो गया था। विवाद के अगले दिन गांव के ही संभ्रांत लोगों ने आपसी समझौता करा दिया था। 17 फरवरी की रात लगभग दस बजे राहुल, दिलजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई हरमीत के साथ करनपुर में पानी की टंकी के पास मारपीट की। साथ ही मारपीट का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को आरोपियों ने इस मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर भाई ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल ने बताया कि राहुल, दिलजीत सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें