खटीमा। विकसित कृषि संकल्प अभियान में पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्नत कृषि तकनीकों और योजनाओं को लेकर मुडेली, दियां और नौगवांठग्गू गांव का दौरा किया।
डॉ. अजय प्रभाकर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और पंतनगर विश्वविद्यालय इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा परीक्षण, जल प्रबंधन और यांत्रिक खेती की आधुनिक विधियों को अपनाने का सुझाव दिया।
वहां पर डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, डॉ. अर्पिता शर्मा कांडपाल, डॉ. मीना अग्निहोत्री, डॉ. स्वाति, विधि उपाध्याय, कुंदन मनोला आदि थे।