फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, टिनशेड धराशायी

विज्ञापन
बाजपुर गांव एनएन टोपा में मकान पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे टिनशेड गिर गया और लोगों ने हंगामा कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन बजे गन्ना लेकर शुगर मिल जा रही ट्रैक्टर ट्राली गांव नंदपुर नरका टोपा में अनियंत्रित होकर पलट गई। गन्ना और ट्राली सड़क किनारे मकान की दीवार पर गिर गया। इससे इशाक अहमद के मकान केे आगे टिनशेड ध्वस्त हो गया, जबकि मकान सहित अन्य दीवारों में दरार आ गईं। इस पर हंगामा हो गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे दो बालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर नहीं था, साथ ही ट्राली पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। मकान मालिक इशाक अहमद ने समर्थकों के साथ एसएसआई महेश कांडपाल को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें