फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना तो डाल रहे चीनी मिल में, भाव का अब तक पता नहीं

Fri, 15 Dec 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रताप सिंह सन्धू।
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर/जसपुर। तहसील क्षेत्र की बाजपुर सहकारी चीनी मिल में पेराई सीजन शुरू होने के बावजूद अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है जिससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।

बीती आठ दिसंबर को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। पेराई सत्र समारोह में किसानों ने गन्ना मूल्य और भुगतान समस्या को प्रमुखता से उठाया था मगर एक सप्ताह बीतने के बाद भी सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। वर्तमान में चीनी मिल की ओर से किसानों को बिना रेट अंकित किए गन्ना पर्ची दी जा रही है। इधर, चीनी मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के अब तक करीब 69 हजार 214 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है जबकि 13 दिसंबर तक 1840 बैग चीनी का उत्पादन हो चुका है। ऐसी ही स्थिति जसपुर क्षेत्र में भी है। यहां भी किसान जल्दी से जल्दी गन्ना मूल्य जल्दी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन






कोट
प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। सरकार को पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसान प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए था। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होना चाहिए। अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने से किसान परेशान हैं।


- प्रताप सिंह संधू गांव शिवपुरी



पिछले तीन चार साल से सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है जबकि तीन साल में गन्ने की छिलाई का मूल्य 35 प्रति क्विंटल हो गया है। सरकार को जल्दी ही गन्ना मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

- राजीव नेहरा गांव भव्वा नगला



चीनी मिलों के शुरू होने से पहले ही गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए जिससे फरवरी में होने वाली गन्ना बुवाई अधिक हो सके। गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल से कम पर किसानों का औसत नहीं आएगा। सरकार को गन्ना मूल्य घोषित करने में अब देर नहीं करनी चाहिए।
- जसवीर सिंह भुल्लर गांव विक्रमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें