फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाखड़ा रेंज से कटे खैर के 83 गिल्टे बरामद

Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मे तराई वन प्रभाग के टांडा रेंज  परिसर में खड़ा ट्रक और बाइक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेज से काटे गए खैर के 83 गिल्टे वन विभाग की टीम ने केलाखेड़ा के चंदननगर गांव से बरामद किए हैं। आरोपी गिल्टों को ट्रक में भरने की तैयारी कर रहे थे। तभी वन विभाग की टीम को देखकर वे भाग निकले। टीम ने लकड़ी सहित ट्रक और चार बाइक को जब्त कर टांडा रेंज परिसर में खड़ा कर दिया है। बता दें कि भाखड़ा रेंज में खैर के पेड़ों के अवैध कटान के बाद से रेंजर हरीश चंद्र पांडे लापता थे। बुधवार को उनका शव भीमताल झील में उतराता मिला था।


वन विभाग के अनुसार 12 दिसंबर की रात टांडा रेंज के रेंजर रूप नारायण गौतम को मुखबिर ने सूचना दी कि भाखड़ा रेंज से काटे गए खैर के पेड़ों के गिल्टे ग्राम चंदननगर केलाखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह के घर पीछे नाले में छिपाए गए हैं। उन्होंने रेंज स्टाफ, वन सुरक्षा दल और भाखड़ा रेंज की संयुक्त टीम के साथ घटनास्थल पर दबिश दी। इस दौरान वाहन में कुछ लोग गिल्टे भर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम को वहां देख वे पैदल ही गन्ने के खेतों में भाग गए। रेंजर गौतम ने बताया कि अमरजीत के खिलाफ वन अपराध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अमरजीत के खिलाफ बरहैनी में एक साल पहले खैर के पेड़ काटने का वन अपराध दर्ज है। आरोपी बरामद गिल्टों को ट्रक में लादकर दूसरी जगह ले जाने के फिराक में थे। टीम में डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, कैलाश चंद्र तिवाड़ी, राम सिंह जेठा, कांता राम, वीरेंद्र सिंह परिहार सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





तस्करी कर लाए जा रहे शीशम के छह गिल्टे पकड़े

खटीमा। ऊधमसिंह नगर की सीमा पर स्थित जगबूड़ा पुल के पास बुधवार रात वन विभाग और बनबसा पुलिस टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान एक पिकअप में शीशम के छह गिल्टे बरामद किए। शीशम के गिल्टों को नेपाल से तस्करी कर लाए जाने की आशंका है। वन विभाग ने वन अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तराई पूर्वी वन प्रभाग की खटीमा रेंज की टीम और बनबसा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। तभी जगबूड़ा पुल के पास टनकपुर की ओर से आते एक पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। पिकअप में शीशम के छह पुराने गिल्टे मिले। टीम ने पिकअप चालक से पूछताछ की और पिकअप को जब्त कर खटीमा रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गईहै। पिकअप चालक टनकपुर निवासी महेंद्र का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद शीशम की लकड़ियां काफी पुरानी मालूम पड़ रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लकड़ियों को कहीं स्टोर किया गया होगा जहां से तस्करी कर खटीमा लाया जा रहा था। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें