फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की चीनी मिलों ने 22 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया

विज्ञापन
सितारगंज मंडी समिति में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाते अखिल भारतीय किसान सभा के कृषक। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य की सभी सात चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2019-20 में 9 फरवरी तक 22 लाख 5 पांच हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल बाजपुर व नादेही ने 4.13 लाख, कॉरपोरेशन की चीनी मिल किच्छा व डोईवाला ने 8.03 लाख, जिला हरिद्वार की निजी चीनी मिल लिब्बर हेडी ने 4.80 लाख, इकबालपुर चीनी मिल ने 1.79 लाख, लक्सर चीनी मिल ने 7.43 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। तीनों प्राइवेट चीनी मिलों ने 14.02 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। सहकारी, सरकारी और निजी चीनी मिलों ने 9 फरवरी तक 22 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
11 अप्रैल को होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन
सितारगंज। विभिन्न मांगों को लेकर 11 अप्रैल को होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए अखिल भारतीय किसान सभा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को किसानों ने मंडी समिति परिसर में बैठक कर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि किसान सभा का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा और हिमाचल प्रदेश की तरह बंदरों और जंगली जानवरों को पकड़ने का प्रबंध करने, जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान की भरपाई करने, जनहानि की दशा में मोटर दुर्घटना प्रतिकार कानून की तर्ज पर भुगतान देने, फसल के लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को ऋणमुक्त करने, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का किसानों को तत्काल लाभ देने, कृषि यंत्रों पर 70 फीसदी तक की छूट देने, गन्ना भुगतान कराने और शक्तिफार्म की जमीनों से धारा 20 हटाने आदि की मांग जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शिरकत करने का आह्वान किया। वहां जिला मंत्री जंगीर सिंह, सीटू के अध्यक्ष डॉ. जगदेव सिंह, गुरजंट सिंह, राधेश्याम सिंह, जीवन सिंह, प्रताप सिंह, प्यारा सिंह, उमराव सिंह, कल्याण सिंह, कुंवर सिंह, बलवीर सिंह, गुरनाम सिंह, मनखुशी, खड़क सिंह, लोहर सिंह, परितोष आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें