बाजपुर शुगर मिल गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। फिटमेंट, मृतक आश्रितों को नियोजन देने सहित विभिन्न मांगों के लिए शुगर मिल कर्मचारियों का क्रमिक अनशन सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशन पर विजय शर्मा, परमिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, महीपाल बैठे। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। वहां पर मक्खन सिंह, सुखदेव सिंह, अमित, अभिषेक तिवारी, रितिक, राहुल, विशेष शर्मा, जुबेर अली, केशवराम आदि थे।