फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तकनीक और उन्नत किस्म से गन्ना उत्पादन बढ़ेगा

Fri, 24 Feb 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में बृहस्पतिवार को गन्ना और चीनी परत में सुधार की तकनीकों पर एक दिनी गोष्ठी हुई। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त हंसा हत्त पांडेय बताया कि तकनीक और उन्नत किस्म से गन्ना उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन

किच्छा से आए प्रगतिशील कृषक डॉ. सर्वजीत सिंह गौराया ने गन्ने के ऊतक संवर्धन पर जानकारी दी। बाजपुर के दलजीत सिंह गौराया ने गन्ने की बुवाई में आने वाली समस्याएं और निदान बताए। लिब्बरहेडी से आए विजय पाल सिंह ने गन्ने की जैविक खेती, लक्सर चीनी मिल के अधिकारी ने वसंतकालीन गन्ने की बुआई की विधि बताई। वहां पर पंतनगर विवि के डाॅ. एएस जीना, गन्ना अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रचार एवं जन संपर्क अधिकारी नीलेश कुमार, विजय कुमार, हरगोविंद सिंह, नवीन राणा, दर्शन सिंह, पुलविंदर सिंह, सुंदर सिंह, सतीश, सूरजपाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें