फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Jul 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने वाले 16 नामजद समेत सौ अज्ञात लोगाें के खिलाफ बलवा समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन

    
अतुल पेट्रोल पंप के पास ठाकुरद्वारा निवासी नाजमीन पत्नी हाशिम टीबी से ग्रसित बेटे को दिखाने शनिवार शाम काशीपुर एक क्लीनिक में आई थी। क्लीनिक के बंद होने का समय रात आठ बजे का है, तो वह बेटे के साथ सूर्या चौकी क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर में अपने परिचित डॉक्टर जुल्फकार के यहां चली गई। इस बीच नाजमीन का पति और देवर भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर नाजमीन और उसके पति के बीच बहस हो गई।

गलत काम होने के शंका के चलते ग्रामीण वहां इकट्ठा होने लगे। इसी बीच नाजमीन के बेटे ने गांव के एक वृद्ध से अभद्रता कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने नाजमीन के पति और देवर को मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


नाजमीन,  उसका बेटा और जुल्फकार ने एक कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। आक्रोशित भीड़ ने सूचना पर पहुंचे कुंडा थाना एसओ सुधीर कुमार और सूर्या चौकी पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर सबको खदेड़ दिया और तीनों बंधकों को थाने ले आई।

एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि पथराव में शामिल नामजद मूलचंद्र पुत्र राम किशोर, अर्जुन पुत्र राजेंद्र, मुन्नू, राहुल पुत्र रघुवीर, पंकज पुत्र मुरारी, टिंकू पुत्र रामकिशन, अर्जुन पुत्र लट्टू, कुलदीप पुत्र करन सिंह, अमित पुत्र विशंभर, सोनू पुत्र ओमप्रकाश, चूड़ा सिंह, कैलाश, बिंदू कुमार, प्रमोद कुमार, रोहित, राजीव कुमार समेत सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि नाजमीन, उसके पुत्र और डॉक्टर जुल्फकार का 151 शांतिभंग में चालान किया गया है। एसओ ने बताया कि कुछ अन्य लोगों चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें