फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौर में फिश ऐंगलिंग का सफल ट्रायल

Mon, 07 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/रुद्रपुर। 
विज्ञापन
dm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम अक्षत गुप्ता के नेतृत्व में बौर जलाशय में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिश ऐंगलिंग और मोटर बोट का ट्रायल लिया गया। अब जल्द ही बौर जलाशय में फिश ऐंगलिंग और मोटरबोट का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम अक्षत गुप्ता ने पर्यटन विभाग को जिला योजना से पैसा देते हुए फिश ऐंगलिंग इक्यूपमेंट खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने सितंबर-अक्टूबर में बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स कराने की बात भी कही। 

डीएम अक्षत गुप्ता, योजना के नोडल अखिलेश मिश्रा और पर्यटन विभाग की टीम के साथ रविवार 11 बजे बौर जलाशय पहुंचे। वहां उन्होंने बौर जलाशय की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों, बौर जलाशय के मछली ठेकेदार, सिंचाई विभाग के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के बारे में सुझाव मांगे। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम अक्षत गुप्ता ने रुद्रपुर झील से मंगाई गई मोटर बोट से बौर जलाशय का ट्रायल भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह झील के किनारे पर्यटकों के फिश ऐंगलिंग करने के लिए प्वाइंट चिन्हीकरण कर, वहां पर फिश ऐंगलिंग प्लेटफार्म बनाएं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्थानीय बेरोजगारों और ठेकेदार कर्मियों को गाइड के रूप में ट्रेंड करें। बौर जलाशय में ऐंगलिंग में पकड़ी गई फिश को पर्यटक ठेकेदार को पेमेंट करके ले जा सकता है। साथ ही अगर वह उसे पका कर खाना चाहता है तो इसके लिए झील के किनारे रेस्टोरेंट खोलने की योजना है। 

उन्होंने पर्यटक विभाग को जिला योजना से पैसे देने की बात कही, साथ ही निर्देश दिए कि वह फिश ऐंगलिंग इक्यूपमेंट खरीदें। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सितंबर-अक्टूबर में बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स कराए जाएंगे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, एसडीएम बाजपुर तीरथपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी बीसी तिवारी, राजकुमार सहित पर्यटन, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें