काशीपुर में आयोजित श्रीराम कथा में प्रसंग सुनाते कथा व्यास पं. बृजेश पाठक
काशीपुर। श्रीरामकथा गंगा प्रवाह के पांचवें दिन कथा व्यास पं. बृजेश पाठक महाराज ने श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड का प्रसंग सुनाया। रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान सभागार में 4 अगस्त से चल रहे 11 दिवसीय श्रीरामकथा गंगा प्रवाह के पांचवें दिन कथा व्यास पं. बृजेश पाठक ने भगवान श्रीराम के निवास के लिए बताए गए 14 स्थानों में से चौथे स्थान के विषय में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी जप, तप या यज्ञ की सफलता अहंकार का त्याग किए बिना संभव नहीं है। यहां पर श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, हरिओम कपूर, सनत कुमार अग्रवाल, केके अग्रवाल, ओमकार शर्मा, दिनेश चंद्र, गोपाल सिंह सैनी, हरिओम प्रकाश अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, इंद्रमोहन आदि शामिल रहे। संवाद