श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में सावन मास के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के 11वें दिन कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री ने श्रद्धालुओं को सत्संग और धर्म के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में भगवान के कितनी ही बार दर्शन क्यों न हो जाएं लेकिन यदि मनुष्य सत्संग नहीं करता तो उसकी प्रवृत्ति में बदलाव नहीं आ सकता और वह धर्म के मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्योधन ने भगवान श्रीकृष्ण के कई बार दर्शन किए लेकिन उसने कभी सत्संग नहीं किया। इसी कारण उसकी प्रवृत्ति में परिवर्तन नहीं आया और वह अधर्म के मार्ग पर चलता रहा। कथा के उपरांत प्रसाद की सेवा श्री जय भवानी जागरण मंडल के संरक्षक और सनातन धर्म सभा के मंच संचालक सोमनाथ छाबड़ा के परिवार की ओर से उनके पौत्र शिवाय छाबड़ा के जन्मदिन की खुशी में की गई। वहां इस मौके पर राजकुमार भुड्ढी, अशोक हुड़िया, लेखराज नागपाल, लेखराज भुड्ढी, विजय सुखीजा, पूनम ग्रोवर, सुनीता रानी और अर्चना रानी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद