फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पढ़ाई के साथ-साथ मिलेगा एथलेटिक्स का प्रशिक्षण

Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के कटोराताल पुलिस चौकी के पास इस स्थान पर बनाया गया था अंडरग्राउंड डस्टबिन। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अब खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखारेंगे। इसके लिए छात्रावास के छात्रों का पहले एथलेटिक्स के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौतम नगर स्थित बोस आवासीय छात्रावास में कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक 50 बच्चे अध्ययनरत हैं। यह वह बच्चे हैं जो कूड़ा बीनने, भिक्षावृत्ति, दुकानों पर काम करने वाले या जिनके अभिभावक नहीं होने के कारण शिक्षा से कोसों दूर थे। उनको इस छात्रावास में शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। अब इन बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी निपुण बनाया जाएगा। उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने बताया कि स्टेडियम के नए खेल सत्र में छात्रावास के बच्चों को उनकी रूचि मुताबिक खेलों का भी प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया गया है। सबसे पहले कक्षा 6 से 8वीं तक के ऐसे बच्चों का चयन किया जाएगा जो एथलेटिक्स में कुछ करके दिखा सकते हैं। इसके अलावा अन्य खेलों जैसे जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग खेलों का भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। चौधरी ने कहा यह वह बच्चे हैं जिन्हें हिन्दी-अंग्रेजी-गणित की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें