फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति से अधिक मिला उपखनिज, 14 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
बाजपुर कोसी नदी क्षेत्र में जांच पड़ताल करती टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/सुल्तानपुरपट्टी। तहसीलदार जोगा सिंह और खनन अधिकारी अमित गौरव ने टीम के साथ औचक निरीक्षण कर कोसी में स्वीकृत खनन पट्टों की जांच की। इस दौरान बसंत सामूहिक सहकारी खेती समिति, मडैया बक्शी में स्वीकृत पट्टे में 1376 घन मीटर खनन अधिक पाए जाने पर 14 लाख 10 हजार 880 रुपयों का जुर्माना डाला गया। छापे से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इधर, तहसीलदार जोगा सिंह, खनन अधिकारी अमित गौरव, सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश ने टीम के साथ कोसी नदी क्षेत्र के हाथीकुंडा रोड पर चेकिंग की। इसमें मानक से अधिक उपखनिज से भरे छह वाहनों को पकड़कर जांच की तो जिस पर रॉयल्टी में इन वाहनों में कम वजन दर्शाया गया था। जिस पर वाहनों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें