फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक बोले मांगें पूरी होने पर ही समाप्त होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चीनी मिल में फिटमेंट, मृतक आश्रित नियोजन, आउटसोर्सिंग सहित विभिन्न मांगों के लिए चीनी मिल कर्मचारियों का धरना रविवार को 11वें दिन जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने आउटसोर्सिंग श्रमिकों को चीनी मिल गेट के अंदर प्रवेश करने से रोका। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले को सीएम पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद के समक्ष रखा जा चुका है। यदि कोई निर्णय नहीं होता आउटसोर्सिंग श्रमिकों को मिल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मांगे पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। वहां गुरमीत सिंह, स्नेह विकास, मान सिंह, गेंदराज, नरेंद्र, कुलदीप, अमला यादव, मुन्ना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें