फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजनेस के आइडिया देंगे विद्यार्थी

Sat, 20 Jan 2024 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कॉलेज में उत्पादों का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।- संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर/बाजपुर/खटीमा। उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत दो दिवसीय बूट कैंप का समापन हो गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बिजनेस कैनवास दिए गए जिसमें विद्यार्थी अपने बिजनेस आइडियाज को प्रदर्शित करेंगे। कैंप में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में आयोजित दो दिनी बूट कैंप के समापन पर शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कैंप में डीआईसी के जनरल मैनेजर योगेश पांडेय, एग्री कैफे स्टार्टअप की संस्थापक दीप्ति अरोरा, उद्यमी निखिल गुप्ता, उद्यमी संजीव भटनागर, प्रशिक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कार्यरत अरविंद खुराना आदि ने स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इधर बाजपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक दीपक चौहान ने विद्यार्थियों को बिजनेस कैनवास दिए गए जिसमें विद्यार्थी अपने बिजनेस आइडियाज को प्रदर्शित करेंगे। उद्यमी गुरबख्श सिंह कांबोज ने अपने हॉर्टिकल्चर स्टार्टअप संबंधी जानकारियां विद्यार्थियों से साझा कीं। वहां प्राचार्य प्रो. केके पांडे, डॉ. अतुल उप्रेती, डॉ. रीता सचान, डॉ. मनुहार आर्य, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. बीके जोशी, डॉ. दर्शना पंत आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, खटीमा के एचएनबी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं व अन्य प्रशिक्षुओं ने स्टार्टअप को लेकर उत्पादों का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. हरेंद्र मोहन, डॉ. हरिओम सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। नीता कश्यप, जितेंद्र भंडारी, राहुल कुमार, नीलम, रजनी, पूजा जोशी ने स्टार्टअप संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। वहां पर डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. प्रमोद कांडपाल, डॉ. रीना जोशी, डॉ. अंजना भट्ट, डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. पिंकी भट्ट, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. डीके चंदोला, डॉ. आशीष उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें