काशीपुर। वंचित छात्रों ने प्रवेश को लेकर महाविद्यालय प्रशासन से नोकझोंक की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। बृहस्पतिवार को राधेहरि पीजी कॉलेज में आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि विभिन्न स्थानों के भारी संख्या में निर्धन छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इसके लिए वह काफी समय से महाविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। आक्रोश को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश को लेकर दो दिन का समय दिया है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रवेश समिति से कुछ छात्र अभद्रता कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस को बुलाया गया है। वहां पर आकाश कुमार, जिशान मलिक, अंकित कुमार, अमन, हितेश, सुलेमान आदि मौजूद रहे।