फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कनाडा में कार की चपेट में आई किच्छा की युवती, मौत

Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने केंद्र सरकार से शव वापस लाने की गुहार लगाई
विज्ञापन

किच्छा। कनाडा के टोरंटो शहर में साइकिल से ड्यूटी कर घर लौट रही किच्छा की एक युवती कार की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।टोरंटो पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में लिया है जबकि कार चालक फरार बताया जा रहा है। इधर, परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।
लालपुर के आईडिया कॉलोनी निवासी गणेश कुमार बावेजा की 23 साल की बेटी कीर्ति टोरंटो के एक कॉलेज से सप्लाई चेन मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। वह पार्ट टाइम एक रेस्टोरेंट में भी काम करती थी। उनके भाई अमन ने बताया कि बुधवार को कीर्ति का फोन नहीं आया तो उन्होंने उसका नंबर डायल किया। टोरंटो पुलिस ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी देकर बताया कि कीर्ति बुधवार को रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी और हादसे में कीर्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री भट्ट ने जताया शोक
किच्छा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बुधवार को कीर्ति के घर पहुंचे और दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से शव को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, विधायक तिलकराज बेहड़ ने दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने अपने टोरंटो में रह रहे परिचितों के माध्यम से मदद के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें