फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के पीजी कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र संघ नेता
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में छात्र सुविधाओं को लेकर एक बार फिर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। तीन सूत्रीय मांगों के लिए छात्र संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि एनसीसी ऑब्सटेकल के निर्माण के लिए करीब 3.20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद छह महीने से काम अधूरा पड़ा है। इससे कैडेट्स को प्रशिक्षण में परेशानी हो रही है। कॉलेज की आईटी लैब शुरू नहीं हो सकी है। लैब के लिए स्थान उपलब्ध है, लेकिन कंप्यूटर, जरूरी उपकरण और इंटरनेट सुविधा नहीं होने से इसका लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2025 में निर्माण पूरा होने के बावजूद हॉस्टल अब तक छात्राओं के लिए नहीं खोला गया है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को किराये के कमरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट ने कहा कि तीनों मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें