फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्रों ने ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को दिया मंच

Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के चतुर्थ वर्षीय विद्यार्थियों ने ग्रामीण जागरूकता कार्यानुभव के तहत हल्दूचौड़ में ग्रामीण महिलाओं के हस्तशिल्प और उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और आय अर्जन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

71 छात्र-छात्राओं ने चयनित परिवारों की महिलाओं को विभिन्न उपयोगी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए। प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं के बनाए फुलकारी, कसूती कढ़ाई, ऐपण कला, मंडाला कला, क्रोशिया, लिप्पन कला से निर्मित वस्तुओं के साथ टोट बैग, सलवार-सूट, फ्रॉक, शर्ट, बुनाई, बंधेज, बाटिक छपाई एवं क्विलिंग कला से तैयार उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए पेपर बैग, पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट आदि सजावटी वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया। यहां प्रभारी डॉ. अनुपमा पांडे, डॉ. सुधा जुकारिया, धर्मेंद्र यादव, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें