फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक

Tue, 17 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। सोमवार को मलिन बस्ती कटरामालियान में स्वयंसेवियों ने नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इससे पूर्व स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन पर जागरूकता रैली निकाल कर सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में डॉ. गिरीश चंद्र पलड़िया ने वित्तीय जागरूकता विषय पर विचार व्यक्त किए। साथ ही निवेश, शेयर बाजार, जोखिम और वित्तीय प्लानिंग के साथ ही कॅरिअर व रोजगार अवसर, ऑनलाइन फ्रॉड, धोखाधड़ी के बारे में भी बताया। वहां पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रमा अरोरा, सृष्टि सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें