फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दाखिला नहीं होने पर छात्रों की प्राचार्य से हुई तीखी बहस

Thu, 16 Oct 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश नहीं होने पर छात्रों का पारा चढ़ गया। उनकी प्राचार्य के साथ जमकर बहस हो गई। इस दौरान कुलपति, विधायक और एसडीएम से वार्ता कराने के बाद भी प्रवेश न करने पर छात्र को अंतिम समय में एमए अंग्रेजी की जगह एमए योग में प्रवेश लेना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में वंचित छात्रों की प्रवेश की अंतिम तिथि थी। इसी बीच एक छात्र एमए अंग्रेजी में प्रवेश लेने पहुंचा लेकिन प्राचार्य ने प्रवेश देने से मना कर दिया। इस पर छात्र भड़क गए। छात्रनेता रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच गए। नियमावली साथ लेकर आए छात्रों ने प्रवेश देने की मांग की लेकिन प्राचार्य ने इन्कार कर दिया। छात्रों ने फोन पर कुलपति, विधायक, एसडीएम से भी वार्ता कराई। इस बीच छात्रों की प्राचार्य से बहस होती रही। प्रवेश के अंतिम समय में छात्र को एमए अंग्रेजी के स्थान पर एमए योग में प्रवेश लेना पड़ा। छात्र नेता रिंकू बिष्ट ने बताया कि जहां एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए छात्र को 1500 रुपये प्रवेश शुल्क देना पड़ता वहीं एमए योग में 17 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क देना पड़ रहा है। प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश का आज अंतिम दिन था। छात्र नियम विरुद्ध प्रवेश की मांग कर रहे थे जो संभव नहीं है। बाद में छात्र ने एमए योग में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें