फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में 198 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 20 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में विजेता छात्र सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। सोशल वेलफेयर कल्चर एंड एजूकेशन सोसायटी ने प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन क्षेत्रों में काम करने वाले एक दर्जन लोगों और 198 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रविवार को नगर निगम परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीते दिसंबर में विद्यालय स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित 36 स्कूलों के 198 विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संस्था ने उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज प्रियंका चौधरी, शाह आलम, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रवि सहोता, काव्य क्षेत्र में अनिल सारस्वत, शेष कुमार सितारा, बाल कवयित्री सुहानी अग्रवाल, गायन के क्षेत्र में गीतिका अरोरा, दिव्यांगों की सेवा क्षेत्र में डॉ. एमए राहुल, बेस्ट अनाउंसर साबिर हुसैन, मंच संचालन में निपूर्ण हरीश जोशी को सम्मानित किया गया। वहां अतिथि सुरेंद्र गुप्ता, संस्था अध्यक्ष सत्यप्रकाश भटनागर, प्रदीप त्रिपाठी, अश्वनी कुमार वर्मा, श्रद्धा, प्रीति अरोरा, बबीता, विमला, प्रिया आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें