फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ : नाम वापसी और जांच के बाद 89 प्रत्याशी मुकाबले में

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में नामांकन पत्र की जांच करती टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए जिले भर के डिग्री कॉलेजों में बुधवार को कुल 104 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन कुछ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए जबकि खामियां मिलने पर कुछ के नामांकन रद्द कर दिए गए जिसके बाद अब विभिन्न कॉलेजों में 89 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव के लिए सचिव प्रत्याशी मयंक माटा का नामांकन खारिज होने के बाद रोहित भट्ट का निर्विरोध सचिव बनना तय हो गया है। मयंक पर शपथपत्र में जानकारियां छिपाने का आरोप लगा था और इसको लेकर दूसरे प्रत्याशी रोहित के समर्थकों ने कॉलेज गेट पर जमकर प्रदर्शन भी किया। चुनाव कमेटी ने शिकायत की जांच के बाद मयंक का नामांकन खारिज करने का फैसला लिया। इसी तरह वाणिज्य संकाय अध्यक्ष पद पर एकमात्र मनीष शर्मा का नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। नामांकन वापसी और जांच के बाद अब नौ पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।
छात्रसंघ चुनाव में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान टीम को कोई भी नामांकन गलत नहीं मिला और न ही किसी ने नामांकन वापस लिया। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव पद के प्रत्याशी रोहित भट्ट अपने समर्थकों के साथ कॉलेज गेट पर पहुंचे और प्रतिद्वंद्वी मयंक माटा पर नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक नारेबाजी के बाद उन्होंने चुनाव कमेटी से मयंक पर शपथपत्र में मारपीट का मुकदमा छुपाने का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सर्वजीत सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए फिर से नामांकनपत्र की जांच की जिसके बाद मयंक का नामांकन रद्द कर दिया। इस संबंध में मयंक माटा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
प्रोफेसर से मारपीट के केस में नामजद थे मयंक माटा
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बीते 16 नवंबर को छात्रनेता व प्रोफेसर के बीच मारपीट हो गई थी। प्रोफेसर ने मयंक माटा सहित 15 से 20 अज्ञात छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसमें दोनों पक्षों ने थाने में क्रॉस एफआईआर की थी। इसी मामले में मयंक का नाम होने के चलते उन पर कार्रवाई की गई है। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि मयंक ने शपथपत्र में मुकदमा दर्ज होने का तथ्य छुपाया था। संवाद
भाजपा विधायक कार्यालय में मना जश्न
रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार रोहित भट्ट के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा विधायक कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा विधायक शिव अरोरा ने रोहित और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और बधाई दी। वहां एबीवीपी के रचित सिंह, गौतम पपनेजा, चंदन, मुकुल बत्रा, गौरव गंगवार, कैलाश राठौर, अंकित आदि थे। छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपक सिंह को एबीवीपी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संवाद
खटीमा : छात्रसंघ चुनाव के आठ पदों पर 16 प्रत्याशी मैदान में
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नाम वापसी और नामांकन जांच के बाद आठ पदों के 16 प्रत्याशी मैदान पर रह गए है। नाम वापसी प्रक्रिया में सचिव, संयुक्त सचिव एवं संकाय प्रतिनिधि कला में एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। सांस्कृतिक सचिव की प्रत्याशी कंचन जोशी का नामांकन जांच में निरस्त कर दिया गया। संकाय प्रतिनिधि कला में कमल तिवारी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
चुनाव अधिकारी डॉ. डीके चंदोला और प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी एवं नामांकन जांच के बाद अध्यक्ष पद पर प्रमोद गड़कोटी एवं अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष (छात्र) दीपक सिंह चौहान, चांद अंसारी, उपाध्यक्ष (छात्रा) इशिका राणा, विमला जोशी, सचिव पारस अग्रवाल व निषिकेत भट्ट, संयुक्त सचिव रिया बिष्ट, मोहित पोखरिया, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज गिहार, मेघना गुप्ता व अमित सिंह फर्त्याल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित चंद व पवन चौहान, संकाय प्रतिनिधि कला कमल तिवारी मैदान पर रह गए है।
चुनाव अधिकारी डॉ. चंदोला ने बताया कि सचिव पद खुशबू चौहान, संयुक्त सचिव में राम सिंह एवं संकाय प्रतिनिधि कला में संतोषी राणा ने नाम वापस लिया है और सांस्कृतिक सचिव पद पर कंचन जोशी का नामांकन जांच में निरस्त किया गया।
सितारगंज : अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों में टक्कर
संयुक्त सचिव के पद पर नामांकन वापस लेने से शिवम कुमार निर्विरोध चुने गए
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के दस्तावेज सही पाए गए। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि संयुक्त सचिव पद पर एक उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 18 प्रत्याशी रह गए हैं। संयुक्त सचिव पद पर नामांकन करने वाले शिवम कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छात्र सूरज हालदार, पारस भंडारी व सूरज, सचिव पद पर हीरा लाल व मंदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण दत्त, ऋषभ कुमार व शिवम शर्मा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर छात्रा रीतू व आरती, कोषाध्यक्ष पद पर तुषार शर्मा व उदय सिंह धामी एवं संयुक्त सचिव के लिए शिवम उपाध्याय व शिवम कुमार मैदान में हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दिव्यांशु कुमार व राजीव यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर छात्रा जिकरा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर छात्र ज्योतिश हालदार एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहन हालदार ने नामांकन पत्र जमा किए थे। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की तो सभी सही पाए गए। संवाद
बाजपुर : अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
बाजपुर। पीजी कॉलेज बाजपुर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितिक यादव और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक कांबोज ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया है जबकि कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेम सिंह का नामांकन जांच में निरस्त हो गया। छात्रसंघ चुनाव में अब 10 पदों पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्य और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बृजेश जोशी ने छात्रसंघ के वैध प्रत्याशियों की सूची जारी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी और पर्चा निरस्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार व हरीश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर गौरव व सहुल अली, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूनम, सचिव पद पर पूजा शर्मा व सुनील कुमार, संयुक्त सचिव पद पर धर्मपाल, कोषाध्यक्ष पद पर निर्मल जोशी व सत्यम रूहेला, विवि प्रतिनिधि पद पर अमित कुमार चुनाव मैदान में हैं। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सौरभ कांबोज, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित सागर व काजल सैनी, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए राहुल वैध प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इधर चीफ प्राक्टर डॉ. कुमार विमल लखटकिया ने बताया कि 90 फीसदी परिचयपत्रों का वितरण कर दिया गया है। बिना परिचयपत्र के मतदान नहीं करने दिया जाएगा। संवाद
काशीपुर : राधेहरि महाविद्यालय में 10 पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नाम वापसी और जांच के बाद अध्यक्ष समेत 10 पदों पर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। छात्रसंघ के सात पदों व तीन संकायों के लिए बीते बुधवार को 24 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दौरान तीन दावेदारों ने नाम वापस ले लिया जबकि एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।
छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में उपाध्यक्ष पद के दावेदार अजय पाल के नामांकन में खामियां पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए एक, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशी हैं जबकि कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, वाणिज्य व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक दावेदार मैदान में हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रिशु सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हरजिंदर, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रजत तिवाड़ी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सुनील कुमार ही दावेदार हैं। बताया कि 24 दिसंबर को छात्रसंघ अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर ही मतदान होगा।
राधेहरि पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर होगी कांटे की टक्कर
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दिलचस्प रहने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी समेत तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर दो अन्य प्रत्याशियों का मुख्य मुकाबला एबीवीपी प्रत्याशी से होगा।
चुनाव मैदान में एबीवीपी के सूर्यम श्रीवास्तव के अलावा दो निर्दलीय गुरकीरत सिंह भुल्लर और किदार्थ सिंह सिद्धू चुनाव मैदान में है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इसी तरह सचिव पद पर भी मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि इस पद पर सबसे अधिक पांच प्रत्याशियों में टक्कर हैं जबकि संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और कला संकाय पदों पर प्रत्याशियों की आमने-सामने टक्कर होगी। संवाद

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते रोहित भट्ट व समर्थक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें