फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में शोहदे के डर से छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ा, मां की तहरीर पर FIR दर्ज

Tue, 01 Apr 2025 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ट्रांजिट कैंप में एक युवती ने शोहदे के डर से कोचिंग जाना बंद कर दिया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक युवती ने शोहदे के डर से कोचिंग जाना बंद कर दिया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आजादनगर वार्ड चार निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि उनकी 18 साल की बेटी आजादनगर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि कोचिंग आते-जाते समय अमन गोेल्डी उर्फ अमन नाम का युवक बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। 24 मार्च को भी आरोपी ने बेटी के साथ अनुचित व्यवहार किया।

महिला का कहना है कि आरोपी बेटी को साथ चलने के लिए रुपये देने की बात कहता है। अमन की हरकतों की वजह से बेटी को कोचिंग आने-जाने में डर लगता है। इस वजह से उसने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया है। महिला ने अमन से उनकी बेटी को खतरा बताया और उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें