रुद्रपुर के इंदिरा कॉलोनी में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान खुलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकान आबादी से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।