फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
काशीपुर में विज्ञान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विचार रखते खंड शिक्षा अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
विज्ञान दिवस पर बाजपुर रोड स्थित बीआरसी भवन में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीईओ आरएस नेगी ने विद्यालय स्तर पर छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ को और विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र विज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। संगोष्ठी में दैनिक जीवन में चली आ रहीं भ्रांतियों के पीछे विज्ञान के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विज्ञान के साथ ही टेक्नोलॉजी को और अधिक बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के टिप्स दिए गए। संगोष्ठी में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के शासकीय-अशासकीय व निजी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों के बीच अनेक विषयों पर परिचर्चा की गई। सभी ने कोरोना महामारी पर विज्ञान की मदद से जीत हासिल करने को बड़ी उपलब्धि माना। वहां फाउंडेशन सदस्य आलोक सिंह, ब्लॉक-कोआर्डिनेटर संजय यादव, प्रवक्ता मनोज शर्मा, कौशलेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार, फरखंदा जबीं, रामेश्वर सिंह, राजू गौतम, प्रीतम सिंह, मनीषा सिंह, अस्मिता मिश्रा, भावना पंत, संगीता शर्मा, रेखा रानी, सोनिका, कृष्ण मुरारी यादव मौ राशिद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें